एक्सक्लूसिव वीडियो: बदमाश ने लात घूंसों से थपेड़ा। पुलिस ने शांतिभंग मे टाली बला

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रामनगर में एक बदमाश ने मकान का कब्जा लेन देन के मामले में दूसरे शख्स की जमकर लात घूसों से पिटाई कर दी जो सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/hSpJILC1c_c

नैनीताल जिले के रामनगर में एक बैंक के सामने सड़क पर एक गुण्डे ने एक दूसरे व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर मार पीट का वीडियो सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। पुलिस के अनुसार मामला एक मकान की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काला जैकिट और टोपी पहने एक युवक कुर्ते पैजामे में दिख रहे दूसरे युवक को सीढ़ियों के ऊपर से धक्का देकर नीचे सड़क पर फेंक देता है। इसके बाद जैकिट वलका युवक कुर्ते वाले को कई लात जड़ देता है। पिट रहा युवक तेजी से सीढ़ियों में ऊपर चढ़ता है जिसके पीछे जैकिट वाला युवक भी भागता है। इसके बाद दोबारा सीढी चढ़ने पर एक बंदूकधारी गार्ड जैकिट वाले युवक को ऊपर जाने से रोक देता है। इसके बाद पीटने वाला युवक अपनी मोटर साइकिल से निकल जाता है। मामला मकान की खरीद फरोख्त से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts