एक्सक्लूसिव वीडियो: ‘मन की बात’ को मिले रेडियो तो मनचाहे गानों पर थिरकने लगे भाजपाई 

ख़बर देहरादून से है जहां आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात सुनने के मद्देनज़र रेडियो वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ख़ुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कर रहे थे … पर कार्यक्रम मे कैसे तड़का लगा  … आइये आपको दिखाते हैं देखिए वीडियो  https://youtu.be/J8D-keXOjSs बता […]

ख़बर देहरादून से है जहां आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात सुनने के मद्देनज़र रेडियो वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ख़ुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कर रहे थे … पर कार्यक्रम मे कैसे तड़का लगा  … आइये आपको दिखाते हैं

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/J8D-keXOjSs

बता दें कि पीएम मोदी के कल के कार्यक्रम मन की बात के तहत बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रेडियो वितरण कार्यक्रम रखा गया था जिसमें महानगर देहरादून समेत सभी मंडलों के अध्यक्षों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था जिसकी अध्यक्षता ख़ुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कर रहे थे जिसमें शहर देहरादून के अलावा अलग अलग क्षेत्रों और मंडलों से भी बीजेपी कार्यकर्ताओ ने इस रेडियो वितरण कार्यक्रम में शिरकत थी पर बीजेपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के रेडियो बांटने के कुछ देर बाद ही कार्यकर्ताओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था … जो रेडियो पीएम मोदी की मन की बात सुनने के लिये बांटे गये थे उनका मकसद ही शायद कुछ कार्यकर्ताओं को समझ नहीं आया और वो पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के महत्व को ना समझते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ही मनमोहक गानों पर थिरकते नज़र आये।

वीडियो में थिरकते दिख रहे भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी अनिल मोहन सेमवाल से जब पर्वतजन ने बात की तो उन्होंने कहा कि “मन की बात कार्यक्रम का आयोजन तो वाकई खुशी की बात है और ऐसे में खुशी में थिरकना गलत बात नहीं है।” मंडल मीडिया प्रभारी अनिल ने आरोप लगाया कि “इस बात को कुछ कांग्रेसी ही मुद्दा बना रहे हैं, क्योंकि उनके पास जीरो टोलरेंस की सरकार में आरोप लगाने को कुछ नहीं है।”

रेडियो बांटने के अतिरिक्त ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा ने ऐसे कार्यक्रम आकर्षक जगहों पर रखे हैं ताकि कुछ मौज मस्ती भी हो जाए और मन की बात भी सुन ली जाए।

भाजपा ने देहरादून मे इन कार्यक्रमों के लिए लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट तथा आशा रोड़ी विश्राम गृह जैसे स्थल चुने हैं ताकि मौज मस्ती के चक्कर में ही सही लेकिन श्रोता तो अच्छे खासे जुट जाएं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड...

भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी...

Related Posts