एक्सक्लूसिव वीडियो : युवती और नाबालिग लड़की का अज्ञात शव खाई से बरामद।कयासों का बाजार गर्म

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल जिले के धारी गांव में एक अज्ञात नाबालिग किशोरी और एक युवती का शव 500 फ़ीट गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/F6YSCeMJ8P4 सोमवार शाम, क्षेत्र में अपने मवेशियों के लिए घास काटने गयी महिलाओं ने दो शव खाई में देखे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल जिले के धारी गांव में एक अज्ञात नाबालिग किशोरी और एक युवती का शव 500 फ़ीट गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/F6YSCeMJ8P4

सोमवार शाम, क्षेत्र में अपने मवेशियों के लिए घास काटने गयी महिलाओं ने दो शव खाई में देखे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवो को कब्जे में ले लिया है । दोनों शवों को शिनाख्त के लिए पदमपुरी अस्पताल के लिए पोस्टमार्टम हॉउस में रखा गया है।

लावारिस हालात में अज्ञात शव मिलने से राजस्व पुलिस के सामने अब शवों की पहचान कराना एक बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस शिनाख्त के साथ इन दोनों की मौत के कारण का पता लगाने में जुट गई है। दोनों की हत्या की आशंका के बीच पहाड़ी से गिरकर मौत का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

शव जिस जगह पड़े थे, वो जगह सड़क से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर है। दोनों लोग इस गांव के रहने वाले भी नहीं बताए जा रहे हैं। किशोरी की उम्र 13 जबकि युवती की 34 वर्ष बताई जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts