एक्सक्लूसिव वीडियो :सीएम की विधानसभा मे जेसीबी से अवैध खनन।पुल को खतरा

विनोद कोठियाल रायपुर से थानों मार्ग पर रायपुर से मात्र 3 कि. मी. आगे सौड़ा सरौली गांव में सुबह 5 बजे से पुल के नीचे जेसीबी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/GnyHJXZsM_w गौरतलब है कि आजकल बरसात के सीजन के कारण खनन पर रोक लगी हुई है इसलिए वैध है […]

विनोद कोठियाल

रायपुर से थानों मार्ग पर रायपुर से मात्र 3 कि. मी. आगे सौड़ा सरौली गांव में सुबह 5 बजे से पुल के नीचे जेसीबी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/GnyHJXZsM_w

गौरतलब है कि आजकल बरसात के सीजन के कारण खनन पर रोक लगी हुई है इसलिए वैध है या अवैध सभी तरह का खनन सख्ती से बंद होना ही चाहिए किंतु मुख्यमंत्री की ही विधानसभा में यह अवैध खनन जाहिर है कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र देख रहे उनके सलाहकारों की भी मिलीभगत से हो रहा है। वरना ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि अवैध खनन करने के लिए खनन माफिया को मुख्यमंत्री की विधानसभा ही माकूल नजर आती।

इससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। यह सब थाना रायपुर व वन विभाग की मिली भगत से हो रहा है। जबकि यह खुद मुख्यमंत्री की विधान सभा का क्षेत्र है। रोज सुबह यहां दो जेसीबी व चार ट्रक व टेक्टरों द्वारा बजरी निकालकर प्लाट में जमा की जाती है, तथा दिन भर प्लाट से भरकर गाड़ियां रायपुर में बेची जाती है। यह सौड़ा सरौली संकरु खाला का पुल है।

CM की विधानसभा के इस इलाके में तो अवैध खनन के लिए काट डाले सैकड़ों पेड़

यही हाल डोईवाला मे खत्ता और धर्मचक का भी है। रात को नदी से उप खनिज ला कर प्लाट मे एकत्रित कर दिन भर निकासी की जा रही है। इस खनन के अवैध धन्धे में सी एम के नजदीकी का हाथ होने के कारण खनन विभाग स्टाक वेरिफिकेशन की भी हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

खनन माफियाओं का हौसला इतना बुलन्द है कि प्लाट से नदी में जाने वाले रास्ते मे लगभग सौ से ऊपर शीशम के पेड़ों को काटा गया है। वन विभाग भी इस मुद्दे पर मौन बना है।

सभी को पता है कि मुख्यमंत्री की विधान सभा होने के कारण सभी छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को काला चश्मा पहनने के आदेश दे दिये गये हैं।

अब सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री की ही विधानसभा मे ही अवैध कार्य होने है तो अन्य जगह से क्या उम्मीद की जा सकती है ! क्या यही है डबल इंजन सरकार।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts