एक्सक्लूसिव : सरकार को ढाई करोड़ का फटका।

सुभारती काॅलेज को 2.5 करोड़ भुगतान की जांच हो : सुभारती अभिभावक संघ  देहरादून : इतना बड़ा फर्जीवाड़ा,झूठी MBBS की मार्कशीट,कॉलेज सील तक हुआ और 7 दिसंबर  से 23 जनवरी  तक का भुगतान 2.5 करोड़ कर दिया गया जबकि सुभारती प्रशासन ने पहले तो अवकाश घोषित कर दिया था फिर सभी स्टाफ को निकाल दिया […]

सुभारती काॅलेज को 2.5 करोड़ भुगतान की जांच हो : सुभारती अभिभावक संघ 

देहरादून : इतना बड़ा फर्जीवाड़ा,झूठी MBBS की मार्कशीट,कॉलेज सील तक हुआ और 7 दिसंबर  से 23 जनवरी  तक का भुगतान 2.5 करोड़ कर दिया गया जबकि सुभारती प्रशासन ने पहले तो अवकाश घोषित कर दिया था फिर सभी स्टाफ को निकाल दिया था पर 2.5 करोड़ का फटका लगा सरकार को।

जहाँ अपने कर्मचारियों को वेतन देने को सरकार के पास पैसा नही है, वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुभारती को 2.5 करोड़ का भुगतान कर दिया पर सुप्रीम कोर्ट में यह बताने की जरूरत नही समझी कि जिस दिन सरकार 7 दिसंबर को  सुभारती को सरकार ने टेकओवर किया उस दिन से लेकर 23 जनवरी तक सुभारती प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया और बीच मे ही सभी को निकाल भी दिया था और तो और MBBS के छात्रों का कहना है कि कॉलेज में मात्र 10 शिक्षक ही पढ़ाते थे वे भी पैरामेडिकल स्तर के और यह बात सरकार द्वारा नामित 23 सदस्यों की कमिटी ने भी अपनी रिपोर्ट में भेजी थी।

छात्रों व अभिभावकों का आरोप है कि एक ही शिक्षक को 3 जगह दिखाया जाता था, जैसे कि सुभारती मेरठ ,सुभारती देहरादून व बीहाइव कॉलेज में तो किस बात की फर्जी लिस्ट लगा कर सुभारती को ढाई करोड़ का भुगतान किया गया और कौन इनकी मदद कर रहा है ! और अब तक धोखाधड़ी और ठगी पर कार्यवाही क्यों नही की गई ! तीन साल से अवैध मेडिकल कॉलेज किसके संरक्षण में चल रहा था ?

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts