एनएच-74 के जांचकर्ता आईपीएस दाते सीबीआई को रिलीव, चार आईपीएस के तबादले

तेजतर्रार आईपीएस ऊधमसिंहनगर के एसएसपी डा. सदानंद दाते को उत्तराखंड सरकार ने रिलीव कर दिया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भारत सरकार में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है। डा. सदानंद दाते ऊधमसिंहनगर के एसएसपी थे और एनएच-74 घोटाले की एसआईटी टीम के प्रभारी थे। उनके स्थान पर हरिद्वार […]

तेजतर्रार आईपीएस ऊधमसिंहनगर के एसएसपी डा. सदानंद दाते को उत्तराखंड सरकार ने रिलीव कर दिया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भारत सरकार में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है।
डा. सदानंद दाते ऊधमसिंहनगर के एसएसपी थे और एनएच-74 घोटाले की एसआईटी टीम के प्रभारी थे। उनके स्थान पर हरिद्वार के एसएसपी आईपीएस कृष्ण कुमार वीके को ऊधमसिंहनगर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।


इसके अलावा रिधिम अग्रवाल को एसएसपी एसटीएफ से हरिद्वार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बरिंदरजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पद पर तैनात किया गया है।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts