कश्मीरी स्टूडेंट्स ने फिर की देश विरोधी टिप्पणियां। यूनिवर्सिटी में बवाल।सस्पेंड

देहरादून के कॉलेजों में कश्मीरी छात्र छात्राओं द्वारा देश विरोधी टिप्पणियों से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि क्वांटम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर देश विरोधी की टिप्पणियां की तथा शहीदों के खिलाफ जहर उगला। इस पर अन्य छात्र छात्राएं नाराज हो गए और उन्होंने यूनिवर्सिटी के परिसर […]

देहरादून के कॉलेजों में कश्मीरी छात्र छात्राओं द्वारा देश विरोधी टिप्पणियों से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि क्वांटम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर देश विरोधी की टिप्पणियां की तथा शहीदों के खिलाफ जहर उगला।

इस पर अन्य छात्र छात्राएं नाराज हो गए और उन्होंने यूनिवर्सिटी के परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किए तथा पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी।

कॉलेज प्रबंधन ने 5 कश्मीरी छात्र और 2 छात्राओं को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले देश विरोधी टिप्पणियों से बौखलाए अन्य छात्र छात्राओं की इनसे काफी झड़प भी हुई थी।

तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कॉलेज परिसर में पहुंच गई थी।

विरोधी टिप्पणियां करने वाले छात्र-छात्राएं जम्मू कश्मीर के पुलवामा अनंतनाग आदि इलाकों के रहने वाले हैं और अधिकांश बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं हैं।

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts