किच्छा मे पलटी रोडवेज। ड्राइवर की मौत।40सवारी,दो दर्जन घायल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी । हादसे में बस चालक की मौत हो गई है । उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में टनकपुर से काशीपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस एन.एच.74 में बस अनियंत्रित होकर सड़क से गहरे गड्ढे में गिर गई। किच्छा-रूद्रपुर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी । हादसे में बस चालक की मौत हो गई है ।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में टनकपुर से काशीपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस एन.एच.74 में बस अनियंत्रित होकर सड़क से गहरे गड्ढे में गिर गई। किच्छा-रूद्रपुर मार्ग स्थित टोल प्लाज के निकट बस के गड्ढे में गिरने से लगभग दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में लालपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों कि मदद से घायलों को
बस से निकाला और किच्छा और रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रैफर कर दिया। चंपावत में रीठा साहब निवासी रोडवेज बस चालक दिनेश की ईलाज के दौरान किच्छा सी.एच.सी.मे मौत हो गई।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts