उत्तराखंड की बहुप्रतिक्षित नैनी ट्रेन आज आख़िर चल पड़ी । काठगोदाम से देहरादून चलने वाली इस ट्रेन का श्रेय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से लेकर सांसद भगत सिह कोश्यारी मंत्री अजय टम्टा लेने की आख़िर तक कोशिश करते रहे।
हर स्तर से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को पीछे धकेलने की कोशिश की गयी ताकि इसका श्रेय अनिल बलूनी को न मिल सके। लेकिन आख़िरकार रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज ख़ुद इसका श्रेय अनिल बलूनी की जिद को दिया कि यह ट्रेन अनिल बलूनी के प्रयासों से शुरू हुयी है।
देखिए वीडियो
https://youtu.be/5Q71MLnv9_c
केंद्रीय रेलमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कहा कि “सासंद अनिल बलूनी जी ने उनसे नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को शुरू करने के लिये कई बार मुलाकात की। यही नहीं रेल को जल्द शुरू करने के लिए दबाव बनाने के लिए भी कई मर्तबा फोन किया।” गोयल ने कहा कि “कई बार तो अनिल बलूनी जी से नोकझोंक भी हुई और उन्होंने अनिल बलूनी जी की तरफ से लगातार मिल रहे दबाव के कारण कई बार उनका फोन भी नहीं उठाया।” गोयल ने कहा कि इसीलिए अनिल जी को ही इस रेल को शुरू करने का असली श्रेय जाता है।
अनिल बलूनी इससे पहले उत्तराखंड के लिए एनडीआरएफ की अलग बटालियन भी स्वीकृत करा अपना लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने अगले कुछ महीनो में उत्तराखंड के लिए दस बड़े काम करने का वायदा भी किया है। देखना है कि युवा बलूनी की काम के लिए हद से गुज़र जाने वाले प्रवृति पर प्रतिद्वंद्वी क्या करते हैं! बहरहाल रेलमंत्री के बयान से आज सबकी बोलती बंद हो गयी है




