खबर का असर :डी एम ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण

खबर का संज्ञान लेकर सड़क पर उतरे डीएम आशीष चौहान। यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा। पेट्रोल पम्पों का किया निरीक्षण गिरीश गिरोला पेट्रोल पम्पों की मनमानी और पम्प पर मिलने वाली यात्रा सुविधाओ में खामियों को लेकर पर्वतजन में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष चौहान देर रात तक सड़क पर ही यात्रा […]

खबर का संज्ञान लेकर सड़क पर उतरे डीएम आशीष चौहान। यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
पेट्रोल पम्पों का किया निरीक्षण
गिरीश गिरोला
पेट्रोल पम्पों की मनमानी और पम्प पर मिलने वाली यात्रा सुविधाओ में खामियों को लेकर पर्वतजन में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष चौहान देर रात तक सड़क पर ही यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
इस दौरान डीएम ने पार्किंग स्थल, के साथ पेट्रोल पम्पों का जायजा लिया और वहां निशुल्क हवा भरने की मशीन के काम न करने और टॉयलेट्स में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
डीएम ने डुंडा कस्बे तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसके बाद संबंधित यात्रा से जुड़े विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। आखिर कभी भी किसी भी समय खुद जिले के मुखिया सड़क पर सच्चाई की पड़ताल करने निकल सकते हैं।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts