गांधीवादी शिक्षक धूम सिंह नेगी को मिला प्रसिद्ध जमुनालाल बजाज पुरस्कार

टिहरी जनपद के गांधीवादी गुरुजी श्री धूम सिंह नेगी को सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए 15 नवंबर 2018 को प्रसिद्ध जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समाज में उनके बेहतरीन सृजनात्मक कार्यों हेतु उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने श्री धूम सिंह नेगी को १० लाख रुपए नकद पुरस्कार के साथ उन्हें सम्मानित किया।


धूम सिंह नेगी टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर के पिपलेथ गांव के रहने वाले हैं। वर्षों से पर्यावरण से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले धूम सिंह नेगी समाज में विशिष्ट स्थान रखने वाले लोगों में हैं। उनके सामाजिक संघर्षों और सक्रियता के कारण आज उन्हें यह प्रसिद्ध पुरस्कार मिला है। धूम सिंह नेगी के पुरस्कृत होने से पहाड़ में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि जिन लोगों ने पहाड़ को जीवित रखने के लिए जीजान से काम किया, उन्हें समय के साथ-साथ सम्मानित भी किया गया।
श्री नेगी ने नरेंद्रनगर के जाजल में इंटर कालेज का निर्माण करवाया। गुरुजी चिपको आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts