गुड न्यूज़ : उत्तराखंड की बिटिया को बेस्ट एडिटर अवॉर्ड 

कृष्णा बिष्ट उत्तराखंड में बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि प्रतिष्ठित पब्लिकेशन पेंगुइन पब्लिकेशन की संपादक गुरुवीन चड्ढा हमारी ही हल्द्वानी की रहने वाली हैं और उत्तराखंड के लिए यह एक अच्छी खबर है कि उनका चयन बेस्ट एडिटर अवार्ड के लिए हुआ है।  इसमें भारत के चुनिंदा 5 एडिटर को शामिल किया गया […]

कृष्णा बिष्ट
उत्तराखंड में बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि प्रतिष्ठित पब्लिकेशन पेंगुइन पब्लिकेशन की संपादक गुरुवीन चड्ढा हमारी ही हल्द्वानी की रहने वाली हैं और उत्तराखंड के लिए यह एक अच्छी खबर है कि उनका चयन बेस्ट एडिटर अवार्ड के लिए हुआ है।
 इसमें भारत के चुनिंदा 5 एडिटर को शामिल किया गया है। बेस्ट एडिटर का अवॉर्ड 12 जनवरी 2019 को दिया जाना है। उनके इस चयन पर उनकी कंपनी पेंगुइन पब्लिकेशन सहित कई प्रतिष्ठित जनों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि गुरविंदर चढ्ढा उत्तराखंड के लोकप्रिय समाजसेवी तथा प्रखर आरटीआई एक्टिविस्ट गुरविंदर सिंह चड्डा की बिटिया है।
 हाल ही में गुरवीन चड्ढा ने प्रतिष्ठित राइटर जय श्री की पुस्तक स्किन रूल्स का संपादन किया है। यह बुक मुंबई में लांच की गई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि थे।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts