ग्रामीणों की खुशियों पर वज्रपात, पांच दर्जन मवेशी मरे

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। विकासखंड पुरोला के सर बड़ियाड क्षेत्र के चन्दरूढ़ी बुग्याल में बुधवार को हुई अनावृष्टि और वज्रपात से ग्रामीणों की दर्जनों भेड़ बकरियां काल के गाल में समा गई। बुधवार को हुए वज्रपात से सर, बड़ियाड क्षेत्र के कई ग्रामीणों की 5 दर्जन के करीब भेड़ बकरी वज्रपात की चपेट में आकर मर […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। विकासखंड पुरोला के सर बड़ियाड क्षेत्र के चन्दरूढ़ी बुग्याल में बुधवार को हुई अनावृष्टि और वज्रपात से ग्रामीणों की दर्जनों भेड़ बकरियां काल के गाल में समा गई। बुधवार को हुए वज्रपात से सर, बड़ियाड क्षेत्र के कई ग्रामीणों की 5 दर्जन के करीब भेड़ बकरी वज्रपात की चपेट में आकर मर गई। मवेशियों में 32 बकरियां एवं 26 भेड़ थी।

यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक बीरेश कुमार ने बताया कि बचन सिंह, किशन सिंह, अजयपाल सिंह, शिशपाल सिंह, मनवीर सिंह, भारत सिंह, सुखवीर सिंह आदि 13 ग्रामीणों की कुल 58 भेड़ बकरियां वज्रपात की चपेट में आने से मर गयी हैं, जिसकी रिपोर्ट तहसीलदार के माध्यम से जिले को भेज दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts