पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

घंडियाल देवता का जागर सुनिए।आप भी झूम जाएंगे

August 7, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड यूँ तो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पुरे भारत वर्ष में विख्यात है, पर यहाँ की सांस्कृतिक कलाएं और परम्पराएँ भी बहुत अलग ही महत्व रखती है। अनेक उत्तराखंडी कलाकारों ने यहाँ की सांस्कृतिक कलाओं चाहे वो संगीत हो, चित्रकला, साहित्य या नृत्यकला को आगे लाने में अपना-अपना योगदान दिया है। ऐसे ही एक कलाकार है अरविन्द सिंह रावत। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के चमियाला के निवासी अरविन्द अपने गायन और लेखन के द्वारा उत्तराखंडी लोकसंगीत को एक नयी पहचान दिलाने में कामयाब रहे है। पेशे से उत्तराँचल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत अरविन्द संगीत की उम्दा समझ रखते है। इनकी संगीत एल्बम “साथ माया को” जिसमें इन्होंने आठ गाने लिखे और गाये भी पूरे उत्तराखंड में अपना एक सशक्त स्थान बनाने में सफल रही है।

अरविन्द बताते है कि बचपन से ही उन्हें संगीत में बड़ी रूचि थी। उच्य शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने अपनी संगीत कला और लेखन को और निखारना आरम्भ किया। लोकसंगीत को पहचान दिलाने के लिए वो पूर्णतः समर्पित है। अरविन्द के गीतों में उत्तराखंड के गाँव, वहां की दिनचर्या, संस्कारों की झलक मिलती है। आजकल उत्तराखंड संगीत पर हावी होते बाज़ारवाद के वह सख्त खिलाफ हैं वह बताते है, बाज़ारवाद से गायन स्तर घटिया होता जा रहा है। बिना सुर ताल के गीत बाजार में तो टिक सकते हैं पर उत्तराखंडी जनता के हृदय में नहीं। अरविन्द बताते हैं उनके कई गीत जो अभी रिकॉर्डिंग की कतार में हैं जल्दी ही उनके यूट्यूब चैनल से जनता तक पहुंचेंगे, और वह उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंडी लोकभाषा और लोकसंगीत को वो उसके उत्कर्ष तक पहुचाएंगे।

आज उनके उनके जन्मदिन पर उनके गीत “घंडियाल देव” का वीडियो अपलोड हुआ है जो कि उन्होंने अपने सुदूरवर्ती गांव “कोठगा” में पारंपरिक देवी की जात में फिल्माया है और लोगों को अत्यधिक पसंद आ रहा है क्यूंकि ऐसे गीत अब बहुत कम देखने को मिलते हैं।गीत को देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।


Previous Post

खतरनाक वीडियो: मौत से खेलकर नदी पार कर रहे लोग

Next Post

नाला खोदा, मिट्टी बेच खाई। राजस्व को चूना

Next Post

नाला खोदा, मिट्टी बेच खाई। राजस्व को चूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!