छात्रवृत्ति घोटाले में जन जाति कल्याण उपनिदेशक गिरफ्तार

भूपेन्द्र कुमार  बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने जनजाति आयोग के उप निदेशक अनुराग शंखधर को गिरफ्तार कर लिया है। अनुराग शंखधर पर हरिद्वार का जिला समाज कल्याण अधिकारी रहने के दौरान नियमों के विपरीत शिक्षण संस्थाओं को सीधे छात्रवृत्ति की रकम ट्रांसफर करने और विद्यार्थियों का सत्यापन न कराने के आरोप हैं।  एसआईटी ने […]

भूपेन्द्र कुमार 
बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने जनजाति आयोग के उप निदेशक अनुराग शंखधर को गिरफ्तार कर लिया है। अनुराग शंखधर पर हरिद्वार का जिला समाज कल्याण अधिकारी रहने के दौरान नियमों के विपरीत शिक्षण संस्थाओं को सीधे छात्रवृत्ति की रकम ट्रांसफर करने और विद्यार्थियों का सत्यापन न कराने के आरोप हैं।
 एसआईटी ने पूरे दिन भर पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनसे कुल 53 सवाल पूछे गए, जिनका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
 एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अनुराग शंखधर को धारा 420, 409, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 गौरतलब है कि अनुराग शंखधर इससे पहले देहरादून के समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे और 3 महीने पहले ही अपने मूल विभाग जनजाति कल्याण विभाग में लौटे थे।
 जब एसआईटी ने उन पर शिकंजा कसा क्यों वह लंबी छुट्टी चले गए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह काम पर नहीं लौटे तो विभाग ने उनके निलंबन की तैयारी शुरू कर दी थी, लिहाजा वह 15 मई को विभाग में उपस्थित हुए थे और 16 मई को एसआईटी के समक्ष पेश हुए थे जहां उन्हें लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अनुराग शंखधर के खिलाफ इससे पहले भी कई शिकायतें हुई थी और कार्यवाही की संस्तुतियां भी हुई थी लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी बताते हैं कि वर्ष 2012 से 2014 तक हरिद्वार में जिला समाज कल्याण अधिकारी रहने के दौरान शंखधर ने कॉलेजों के साथ मिलीभगत करके छात्रवृत्ति की रकम ठिकाने लगाई थी।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts