ढाई साल के पुत्र ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि

कमल जगाती, नैनीताल पुलवामा आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के वीर शहीद का पार्थिव शरीर उनके खटीमा स्थित घर पहुंचा । जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वीरेंद्र सिंह के ढाई वर्ष के बेटे बयान ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। देखिए वीडियो  https://youtu.be/CcpdTaDr2z4 […]

कमल जगाती, नैनीताल

पुलवामा आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के वीर शहीद का पार्थिव शरीर उनके खटीमा स्थित घर पहुंचा । जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वीरेंद्र सिंह के ढाई वर्ष के बेटे बयान ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/CcpdTaDr2z4

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ.के जवान वीरेंद्र सिंह राणा का पार्थिव शरीर खटीमा पहुंच गया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Sg3uTi1i5ug

केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखण्ड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। वीरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। राजकीय सम्मान के साथ शहीद वीरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई दी गई। वीरेंद्र सिंह के ढाई वर्ष के बेटे बयान ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। वहीं शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। उपस्थित लोग शव पहुंचने से लेकर अंत्येष्टि तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts