दुकान में विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, बाल-बाल बची छात्राएं

कमल जगाती नैनीताल : उत्तराखण्ड में किच्छा की एक दुकान में संदिग्ध हालातों में विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई । आग की लपटों ने बर्तनों की दुकान समेत आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया । ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित रेलवे मार्केट की एक दुकान मे आज […]

कमल जगाती

नैनीताल : उत्तराखण्ड में किच्छा की एक दुकान में संदिग्ध हालातों में विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई । आग की लपटों ने बर्तनों की दुकान समेत आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया ।
ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित रेलवे मार्केट की एक दुकान मे आज सुबह संभावित शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में आग देखकर स्थानीय लोगों ने दास क्रोकरी के स्वामी जीत सिंह कालडा को इसकी जानकारी दी । लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। विद्युत विभाग ने इस क्षेत्र की सारी लाइनें बन्द कर दी ।
मुख्य सड़क की दुकान से निकल रही लपटें इतनी तेज थी कि आसपास से गुजरने वाले भी इससे प्रभावित हो गए । सड़क पर स्कूल से लौट रही छात्राएं और अन्य लोग भी अपनी जान बचाकर बमुष्किल बचते दिखे । दुकान में विस्फोटों के साथ ही कई बार चिंगारियां भी देखने को मिली । फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कडी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग को दूसरी दुकानों तक फैलाने से भी रोक लिया गया । लेकिन तबतक बर्तनों की दुकान जलकर राख हो गई थी ।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts