दुखद : जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक मौत। एक दर्जन कर्मचारी सस्पेंड

रुड़की में जहरीली शराब पीने से बीस लोगों की मौत हो गई है। रुड़की के छपरा इलाके के बालूपुर गांव में एक परिवार ने मेहमानों को कच्ची शराब परोस दी। इस परिवार में तेरहवीं थी और गांव के कई लोग भोजन के दौरान कच्ची शराब का सेवन कर बैठे। इस घटना के बाद उत्तराखंड शासन […]

रुड़की में जहरीली शराब पीने से बीस लोगों की मौत हो गई है। रुड़की के छपरा इलाके के बालूपुर गांव में एक परिवार ने मेहमानों को कच्ची शराब परोस दी। इस परिवार में तेरहवीं थी और गांव के कई लोग भोजन के दौरान कच्ची शराब का सेवन कर बैठे।

इस घटना के बाद उत्तराखंड शासन में प्रमुख सचिव आबकारी आनंद वर्धन ने उत्तराखंड के समस्त जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर अवैध शराब पर रोक लगाने तथा दोषियों को दंडित करने के आदेश जारी कर दिए है।

इससे उनकी हालत बिगड़ गई और कईयों ने तो अस्पताल से जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। तो कई अस्पताल में मौत के आगोश में समा गए।

अपर आयुक्त आबकारी अर्चना गहरवार ने निरीक्षक नरेंद्र सिंह के साथ ही 12 अन्य कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया है।

निलंबन आदेश

मृतकों में बालूपुर गांव जोकर, मांगा, स्वराज ,ज्ञान सिंह, जसवीर, जीतराम, बाबूराम आदि शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक की हालत नाजुक है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts