दुखद : पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली में खाई में गिरे वाहन तीनों दुर्घटनाओं में 6 की मौत

पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी में आज का दिन दुर्घटनाओं के नाम रहा। कोटद्वार से सतपुली के रास्ते पर कुल्हाड़ बैंड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति शेखर दत्त घायल हो गए तथा विक्रम पुत्र देव सिंह तथा बलवंत […]

पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी में आज का दिन दुर्घटनाओं के नाम रहा। कोटद्वार से सतपुली के रास्ते पर कुल्हाड़ बैंड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति शेखर दत्त घायल हो गए तथा विक्रम पुत्र देव सिंह तथा बलवंत पुत्र केसर सिंह मृत्यु हो गई।

दोपहर लगभग 1:00 बजे कार संख्या यूके 15a 7131 कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रही थी कि रास्ते में गहरी खाई में संतुलन बिगड़ने से गिर गई। घायल का उपचार कोटद्वार जिला चिकित्सालय में हो रहा है।

चमोली के गोपेश्वर में भी एक बारात वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

यह बारात वाहन घाट ब्लॉक के मटई गांव से गोपेश्वर जा रहा था। मृतक रायसिंह कठैत और देवी प्रसाद नौटियाल मटई गांव के रहने वाले थे और बारात में जा रहे थे।

उत्तरकाशी में भी चिन्यालीसौड़-जोगत मार्ग पर एक जेसीबी के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। मृतक गोपाल सिंह उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि शुभम पुत्र मोतीलाल का स्वास्थ्य अब सामान्य है।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts