दु:साहस: देखिए वीडियो: बरसाती नाले मे बहा दी यात्रियों से भरी बस

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में बरसाती नाले में एक सवारी से भरी बस बह गई, समय रहते जिसमें से सभी को सकुशल बचा लिया गया है। घटना स्थल पर दोनों तरफ लम्बी लम्बी कतार लग गई। देखिए वीडियो  https://youtu.be/FF6D4gdvj78 नैनीताल जिले के पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से नदी […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में बरसाती नाले में एक सवारी से भरी बस बह गई, समय रहते जिसमें से सभी को सकुशल बचा लिया गया है। घटना स्थल पर दोनों तरफ लम्बी लम्बी कतार लग गई।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/FF6D4gdvj78

नैनीताल जिले के पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से नदी नाले उफान पर हैं । आज सुबह हल्द्वानी से सितारगंज के बीच चोरगलिया के पास उफान पर आए बरसाती नाले में एक 28 सीटर रोडवेज की बस बह गई। गनीमत यह रही कि बस में बैठे सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/h94ik6B9LJ0

स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा किए गए रेस्क्यू से एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया । स्थानीय लोगों के मुताबिक असनी नाले में भयंकर बरसात के बाद नाला एकाएक उफान पर आ गया , आस पास खड़े लोगों के बार-बार मना करने के बावजूद इस बस चालक ने जबरदस्ती बस को पार ले जाने की जिद की । चालक अपनी जिद पर अड़ा रहा और इसी वजह से बस तेज बहाव बह गई। प्रशासन के मुताबिक इस घटना में बस चालक की गलती है। घटनास्थल के आसपास लोग एकत्रित हो गए और बरसात का पानी कम होने का इन्तजार करने लगे ।
अब जिला प्रशासन द्वारा पुलिस को निर्देशित किया गया है की जब भी नदी नाले उफान पर हों तो ट्रैफिक रोक दिया जाय। एस.डी.एम.अब्ज प्रसाद वाजपेयी ने जानकारी देर से देने के कारण क्षेत्र के अधिनस्त अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है ।
चालक ने अपनी जिद के कारण सवारियों की जिन्दगियां दांव पर लगा दी थी।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts