देखिए वीडियो:नैनीताल की खिसक रही बुनियाद

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल की बुनियाद खिसकने की इन तस्वीरों को देखकर आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि ऐसा अब नैनीताल का भविष्य खतरे में है । वहां रहने वाले लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जिसमे एक कमरे से बड़े साइज का पत्थर पहाड़ से नीचे लुढक गया […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल की बुनियाद खिसकने की इन तस्वीरों को देखकर आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि ऐसा अब नैनीताल का भविष्य खतरे में है । वहां रहने वाले लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जिसमे एक कमरे से बड़े साइज का पत्थर पहाड़ से नीचे लुढक गया ।

देखिए वीडियो 

पहाड़ों में बरसात हल्की होने के बाद अब भूस्खलनों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में भूस्खलन के नजरिये से अति संवेदनशील माने जाने वाले रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर बलिया नाले मे जा गिरा। इस क्षेत्र में प्रशासन के हटने के बावजूद कुछ परिवार अभी भी रह रहे हैं । यहां पिछले कई वर्षों से भूस्खलन जारी है । कई वर्ष पूर्व इसका दीवारें बनाकर ट्रीटमेंट भी हुआ था जिसका फायदा नहीं मिलता दिख रहा है। बीती देर रात हुई बारिश के चलते रईस होटल समेत बलिया नाले में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते आने वाले वक्त में अब नैनीताल के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है । इस क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद वहां अवैध रूप से रह रहे लोगों की जान को खतरा हो गया है । स्थानिय लोग काफी डरे सहमे हुए हैं । ये क्षेत्र नैनीताल की बुनियाद के रूप में भी माना जाता है और इससे निकलने वाला बलिया नाला खुद भूस्खलन की भेंट चढ़ गया है । विगत 10 वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 30 फिट का भूधंसाव हुआ है, जो आने वाले समय में नैनीताल के सामने खतरा बनकर खड़ा हो सकता है ।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts