देखिए वीडियो: पहली बार किसी राज्यपाल ने ऐसा हड़काया होगा

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड की नवनियुक्त राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों को सही काम नहीं करने पर जमकर फटकार लगाई, जो कैमरे में कैद हो गई।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/S6zABZfDTKI

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में अचानक पाहुँचाई कुलाधिपति और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वैज्ञानिकों से किसानों की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली । संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जब राज्यपाल ने कुछ जानकारियां लेनी चाही तो वो इधर उधर की बात करते हुए टरकाते रहे। राज्यपाल ने वैज्ञानिकों से साधारण सा सवाल किया कि किसानों को कितना फायदा हुआ है ? इसका भी उन्हें सही जवाब नहीं मिला तो राज्यपाल कुछ नाराज हुई और उन्होंने कहा कि अगली बार जब वह यहां आएं तो किसानों को उनकी फसल के फोटो समेत उनके पास बुलाया जाए। उन्होंने सभी को अलर्ट होकर काम करने को कहा है क्योंकि उनकी लापरवाही विश्वविद्यालय को इतने नीचे ले आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग काम करने के बजाए कागज लेकर अधिकारियों के पीछे भागते रहते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts