देखिए वीडियो : पौड़ी मे लड़की से छेड़छाड़ में फेरी वाले की तुड़ाई। जूतों की माला पहनाई 

उत्तरकाशी में बाहरी मजदूरों द्वारा नाबालिग लड़की को घर से अगवा करके गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या से पैदा हुआ बवाल अभी चल ही रहा है कि पौड़ी में मुजफ्फरनगर का एक फेरीवाला ऐसी ही कोशिश में पकड़ लिया गया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/AHfIMuCG_PU पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लाक मे पातल मार्केट में कल 19 अगस्त […]

उत्तरकाशी में बाहरी मजदूरों द्वारा नाबालिग लड़की को घर से अगवा करके गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या से पैदा हुआ बवाल अभी चल ही रहा है कि पौड़ी में मुजफ्फरनगर का एक फेरीवाला ऐसी ही कोशिश में पकड़ लिया गया।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/AHfIMuCG_PU

पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लाक मे पातल मार्केट में कल 19 अगस्त को एक फेरीवाला छोटी बच्ची से छेड़छाड़ के चक्कर में पकड़ लिया गया।
 मुजफ्फरनगर के कैथोड इलाके का रहने वाला अमन पुत्र यासीन नाम का युवक एक छोटी बच्ची को रास्ता पूछने के चक्कर में उसके साथ छेड़छाड़ और अपने साथ लगाने की कोशिश में पकड़ा गया।
 आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे प्रशासन के हवाले कर दिया।
देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/qk6W228Xmug

फेरी वाले ने ग्राम प्रधान को लिखित में स्वीकार किया कि उसने नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की कोशिश की।
 जिसके पश्चात  गांव में हल्ला होने पर वह वहां से फरार हो गया लेकिन गांव वालों ने उसको पास के जंगल से पकड़ लिया।
 फेरी वाले ने पातल की ग्रामप्रधान प्रमिला देवी को लिखित में यह भी कहा कि उसके पास उसका सामान तथा पैसे ₹4820 सुरक्षित हैं।
फेरी वाले ने स्वीकारा अपराध 
 ग्राम प्रधान ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें तथा कोई भी फेरीवाला गांव में आता है तो उसे प्राथमिकता न दें साथ ही अपील की है कि किसी भी फेरीवाले को बिना आईडी के न घूमने दे और ना ही इनसे कोई सामान खरीदे।

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts