देखिए वीडियो: भाजपा विधायक ठुकराल के फिर बिगड़े बोल

रुद्रपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुनकर आए राजकुमार ठुकराल के आधा दर्जन वीडियो और ऑडियो पहले ही सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो आया है, जो कि राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के पिछले छात्रसंघ समारोह के दौरान का बताया जा रहा है। आजकल यह तेजी से वायरल […]

रुद्रपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुनकर आए राजकुमार ठुकराल के आधा दर्जन वीडियो और ऑडियो पहले ही सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो आया है, जो कि राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के पिछले छात्रसंघ समारोह के दौरान का बताया जा रहा है। आजकल यह तेजी से वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो 

इस वायरल वीडियो में राजकुमार ठुकराल छात्र नेताओं की तुलना वैश्याओं और गुलामों से कर रहे हैं।
छात्र राजनीति से निकलने वालों को न सिर्फ गुलाम बता रहे हैं, बल्कि उन पर वैश्याओं की तरह पैसा कमाने का आरोप लगा रहे हैं। यह बात दूसरी है कि लगातार दूसरी बार विधायक बनने वाले राजकुमार ठुकराल को इतना तो पता होगा ही कि उत्तराखंड की पहली विधानसभा से ही लगातार छात्र राजनीति से निकले छात्र नेता न सिर्फ विधायक चुने जा रहे हैं, बल्कि मंत्री भी बने हैं।  श्री ठुकराल खुद भी तीन बार छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं।
छात्र राजनीति से विधायक बनने वालों में गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, बद्रीनाथ के महेंद्र भट्ट, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, वर्तमान में देवप्रयाग से विनोद कंडारी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रतापनगर से वर्तमान में विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, टिहरी से पूर्व मंत्री दिनेश धनै, चकराता से विधायक प्रीतम सिंह, विधायक हरबंश कपूर, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, रामसिंह कैड़ा, तिलकराज बेहड़ विधायक और मंत्री रह चुके हैं।
कुल मिलाकर छात्र राजनीति से तैयार होते नेताओं को गुलाम कहने वाले राजकुमार ठुकराल को इससे पहले भारतीय जनता पार्टी दो बार अनुशासनहीनता का नोटिस जारी कर उनसे माफी मंगवा चुकी है। देखना है कि अब राजकुमार ठुकराल के इस नए वीडियो के बाद चाल, चरित्र और चेहरे का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी क्या करती है!

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts