धरा रह गया ठेकेदार का शिलापट

पत्थर पर नाम छपाई वाली राजनीति भी बदलेगी ! कोटद्वार के बेस अस्पताल मे राज्य सभासांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से 65 लाख रुपए से बना आईसीयू न सिर्फ बनकर तैयार हो गया बल्कि सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी के हाथों उसका उदघाटन भी हो गया । उत्तराखंड में पहली बार किसी सांसद की सांसद […]

पत्थर पर नाम छपाई वाली राजनीति भी बदलेगी ! कोटद्वार के बेस अस्पताल मे राज्य सभासांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से 65 लाख रुपए से बना आईसीयू न सिर्फ बनकर तैयार हो गया बल्कि सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी के हाथों उसका उदघाटन भी हो गया । उत्तराखंड में पहली बार किसी सांसद की सांसद निधि से हुये काम का उदघाटन किसी कर्मचारी के हाथों हुवा । आईसीयू बनाने वाले ठेकेदार ने इसका शिलापट बनवाया कि एक मार्च 2019 को बलूनी इसका लोकार्पण करेंगे लेकिन सांसद अनिल बलूनी ने उससे एक दिन पहले ही सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी के हाथों उसका उदघाटन करवा दिया कि उत्तराखण्ड में अब शिलापट वाली परंपरागत राजनीति भी बदलने का वक्त आ गया है । देखना है अनिल बलूनी की अलग तरह की राजनीति उत्तराखंड को कितना बदल पाती है

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts