नशे मे टल्ली मैडम ने पुलिस चौकी मे की तोड़-फोड़

दिनांक 31/08/18 की रात्रि पुलिस चौकी धारा के सामने एक महिला द्वारा ई रिक्शा को रोककर उसके चालक व उसमें बैठी महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जा रही थी। तभी चौकी धारा में नियुक्त कांस्टेबल आशीष मौके पर पहुंचे तथा उक्त महिला को समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त महिला, जो की […]

दिनांक 31/08/18 की रात्रि पुलिस चौकी धारा के सामने एक महिला द्वारा ई रिक्शा को रोककर उसके चालक व उसमें बैठी महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जा रही थी।

तभी चौकी धारा में नियुक्त कांस्टेबल आशीष मौके पर पहुंचे तथा उक्त महिला को समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त महिला, जो की अत्यधिक शराब के नशे में प्रतीत हो रही थी, के द्वारा कांस्टेबल के साथ अभद्रता की गई।

मौके पर चौकी से महिला कर्मचारियों को बुलाया गया तथा उक्त महिला को चौकी पर लाया गया, जहां उसके द्वारा चौकी पर नियुक्त अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता कर चौकी में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

काफी समझाने के बाद भी जब उक्त महिला शांत नहीं हुई तो महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उक्त महिला को हिरासत में लेकर दून अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। महिला के विरुद्ध रिक्शा चालक व उसकी पत्नी से मारपीट करने, पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता गिरफ्तार महिला :-* सुमन सेमवाल पत्नी शैलेंद्र निवासी बद्रीनाथ कॉलोनी, नेशविला रोड, थाना कोतवाली नगर।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts