पर्वतजन की खबर का संज्ञान : थैंक यू निर्वाचन आयोग !

भाजपा विधायक गणेश जोशी द्वारा छठ पूजा के नाम पर महिलाओं को रुपए बांटने की खबर का निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि आपके प्रिय न्यूज़ पोर्टल पर्वतजन ने भाजपा विधायक नोट बांटते कैमरे में कैद शीर्षक से आज 15 नवंबर को एक खबर न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित की थी। इस खबर […]

भाजपा विधायक गणेश जोशी द्वारा छठ पूजा के नाम पर महिलाओं को रुपए बांटने की खबर का निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है।

गौरतलब है कि आपके प्रिय न्यूज़ पोर्टल पर्वतजन ने भाजपा विधायक नोट बांटते कैमरे में कैद शीर्षक से आज 15 नवंबर को एक खबर न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित की थी।

इस खबर का संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रभारी अधिकारी चंद्र सिंह धर्मशक्तु ने नगर निगम के रिटर्निंग ऑफिसर और वार्ड संख्या छह के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर जांच करने के लिए और आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आदेश दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इन दोनों अधिकारियों को आदेश दिया कि इसकी जांच करके कृत कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराया जाए।

पर्वतजन त्वरित संज्ञान लेने के लिए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद ज्ञापित करता है और इस खबर को प्रचारित प्रसारित करने के लिए और पढ़कर प्रतिक्रिया व्यक्त करने हेतु अपने पाठकों का भी आभार व्यक्त करता है। यह वीडियो क्लिप हमें एक जागरूक नागरिक ने ही उपलब्ध कराई थी। आपके पास भी कोई इस तरह की खबर हो जो समाज के हित में काम आ सके तो पर्वतजन आपका अपना ही मंच और आपकी ही ताकत है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts