पहाडों मे फेरी-कबाड़ियों का होगा सत्यापन

नीरज उत्तराखंडी अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम पुरोला द्वारा शांति समितियों सहित हिंदूवादी संगठनों,स्थानीय अल्पसंख्यक लोगों,व्यापार मंडल पुरोला आदि के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक के में उपस्थित लोगों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही में तीव्रता लाने,बाहर से आकर क्षेत्र में गांव-गांव फेरी का कार्य करने […]

नीरज उत्तराखंडी

अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम पुरोला द्वारा शांति समितियों सहित हिंदूवादी संगठनों,स्थानीय अल्पसंख्यक लोगों,व्यापार मंडल पुरोला आदि के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के में उपस्थित लोगों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही में तीव्रता लाने,बाहर से आकर क्षेत्र में गांव-गांव फेरी का कार्य करने वाले लोगों को विशेष रूप से चिन्हित कर उनका सत्यपन किये जाने पर चर्चा की गयी जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आस्वाशन दिया गया कि पुलिस द्वारा सत्यापन में तेजी लाई जाएगी,ऐसे लोगों को चिन्हित किया जायेगा जो कानून व्यवस्था को  प्रभावित कर सकते हैं व स्थानीय लोगों से पुलिस को अपना सहयोग देने की बात कही गयी।पुलिस अधीक्षक ने टैक्सी यूनियन अध्यक्ष व थाना अध्यक्ष पुरोला को निर्देश दिया   कि वाहन चालकों की बैठक ले व सभी वाहन चालकों को शराब पीकर,ओवर लोडिंग,ओवर स्पीड आदि न किये जाने के सम्बंध में निर्देश करे।

बैठक  में सर्व श्री सोनू कपूर(व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला),उपेन्द्र असवाल(व्यापार मंडल अध्यक्ष यमुना घाटी),अमीचंद साह( पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), बलदेव रावत,राजपाल पंवार,गजेन्द्र चौहान,भोपाल गुसांई,देवेंद्र चमियाला,मो. जाहिद,मो. असरफ,चाँद मोहमद,सलीम,अकील मोहमद,मो.अकील आदि लोग उपस्थित रहे।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts