पांच पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, आयुर्वेद विवि के कुलसचिव बने रामजी शरण शर्मा

शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा हस्ताक्षरित स्थानांतरण सूची में पांच पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद से रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून एवं कुलसचिव उत्तराखंड आयुर्वेद […]

शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा हस्ताक्षरित स्थानांतरण सूची में पांच पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद से रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून एवं कुलसचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरविंद कुमार पांडेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून के पद से अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा, हरबीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल तथा सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत बने रहेंगे। इसके अलावा कैलाश सिंह टोलिया को अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल तथा बीएल फिरमाल को बाध्य प्रतीक्षा से अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद स्थानांतरित किया गया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts