पालिका बनी गौशाला, गुस्साई महिलाओं ने कार्यालय में बांध दी निराश्रित गायें

किसानों की फसल चट कर रही ये गायें गिरीश गैरोला आज 31 मई को गुस्साई महिलाओं ने दो गायों को पकड़ कर पालिका दफ्तर में बांध दिया और खुद कलेक्ट्रेट उत्तरकाशी में धरना शुरु कर दिया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/6w-XrAnvdw0 दरअसल उत्तरकाशी के गंगोरी कस्बे में पशुपालकों द्वारा दूध न देने के बाद उन्हें सड़क पर […]

किसानों की फसल चट कर रही ये गायें

गिरीश गैरोला

आज 31 मई को गुस्साई महिलाओं ने दो गायों को पकड़ कर पालिका दफ्तर में बांध दिया और खुद कलेक्ट्रेट उत्तरकाशी में धरना शुरु कर दिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/6w-XrAnvdw0

दरअसल उत्तरकाशी के गंगोरी कस्बे में पशुपालकों द्वारा दूध न देने के बाद उन्हें सड़क पर आवारा घूमने के लिए छोड़ देने के बाद उक्त गाये गंगीरी सेरा में कास्तकारों की खेती में फसल को चुगने के बाद नष्ट करने लगी हैं।

कई बार अपने स्तर से इन गायों को जंगल के चरागाहों में छोड़ देने के बाद भी उक्त गायें फिर से उनके खेतों में पहुंच कर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रही है।

 

29 मई को अपनी इसी शिकायत को लेकर डीएम उत्तरकाशी आशीष चौहान से मिली थी । डीएम ने गुफियारा  गौशाला में उक्त गायों के रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गंगोरी की ग्रामीण कास्तकार महिलाओं का आरोप है कि गौशाला  प्रबंधकों  ने इन गायों को फिर से गंगोरी उनके फसल वाले खेतों में छोड़ दिया।  सामाजिक कार्यकर्ता अमरीकन पुरी ने बताया कि गौ के प्रति हमारा सम्मान है, किंतु उनके मालिकों की पहचान कर दंड दिया जाना जरूरी है जो इन गायों को आवारा बनने को मजबूर कर देते हैं।

मौके पर डिप्टी कलेक्टर और पालिका प्रशासक अनुराग आर्य ने पालिका के इओ सुशील कुमार कुरील को इन गायों को गौशाला में रखने , उनकी जियो टेगिंग करने और उनके मालिकों की पहचान तक नियमित रूप से इन्हें गौशाला में ही रखने के निर्देश दिए।

डीएम को लिखे ज्ञापन में महिलाओं ने गायों की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि गरीब  महिलाओं को रोज चंदा कर गायों को यह से वहां न ढोना पड़े।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts