पुरोला में एक और वाहन हादसा

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। आज प्रातः नोगावँ- पुरोला मोटर मार्ग पर स्योंली छानी के समीप गोलनया ढंगार के पास पुरोला से देहरादून जा रही सैन्ट्रो कार सं0-UK 07 AL 1436 अनयंत्रित हो कर कमल नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पुरोला पूरण सिंह राणा पुरोला पुलिस, फायर सर्विस, SDRF द्वारा घटना स्थल पर […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। आज प्रातः नोगावँ- पुरोला मोटर मार्ग पर स्योंली छानी के समीप गोलनया ढंगार के पास पुरोला से देहरादून जा रही सैन्ट्रो कार सं0-UK 07 AL 1436 अनयंत्रित हो कर कमल नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पुरोला पूरण सिंह राणा पुरोला पुलिस, फायर सर्विस, SDRF द्वारा घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू कार्य किया गया। जिसमें कुल 3 लोग सवार होने की पुष्टि है।

हादसे में चिराग, उम्र-27 वर्ष पुत्र देवेंद्र कुमार पुरोला बाजार की मृत्यु नौगाँव हॉस्पिटल में हुई जबकि रीना, उम्र- 62 वर्ष, पत्नी देवेंद्र कुमार, पुरोला बाजार नितिन रावत, उम्र-26 वर्ष, पुत्र गंगा, नि0- ग्राम खड़क्यासेम, तह0-पुरोला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।तीनों के शव chc नौगाँव में पोस्टमॉर्टेम के उपरांत परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Also Read This

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

क्राइम: देहरादून में जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, शराब के नशे में युवक की चाकू मारकर हत्या

Dehradun News: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। शराब पीने...

Related Posts