प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता को नही बुलाया

प्रदेश में 10 पुरस्कार विजेता, युवाओं में आक्रोश
प्रदीप माहरा
देहरादून – युवा कल्याण विभाग के द्वारा द्वारा मंगलवार से देहरादून में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन शुरू कर दिया है। युवा महोत्सव में प्रदेश के मात्र 10 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं को विभाग के द्वारा आमंत्रित तक नही किया है। जिससे प्रदेश युवा पुरस्कार विजेताओं में आक्रोश फैल गया है राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं ने बताया कि युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के उत्राराखंड गठन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के वाले 10 युवाओं को अलग अलग वर्षो में पुरस्कार दिया गया था। अन्य प्रदेशों के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं को जहां विभिन्न सुविधाएं दी जाती है वही उत्राराखंड में युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में आमंत्रित करना तक उचित नही समझा।युवाओं ने सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र सराकर युवाओं आगे बडाने की बात कर रही है लेकिन प्रदेश के युवाओं का विभाग युवाओ का अपमान कर रहा है सीएम त्रिवेंद्र रावत और युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे से युवाओं को महोत्सव में नही बुलाने का कारण पूछा है और युवाओ को सम्मान नही मिलने पर पुरस्कार सराकर को वापस करने की बात कही है।

पुरस्कार प्राप्त
1-जगतार सिंह बाजवा उधमसिंहनगर
2-गुरमेल  – देहरादून
3-दिनेश रावत – उत्तरकाशी 
4-स्वराज विद्वान-उत्तरकाशी 
5-प्रवीन कुमारी-उधमसिंह नगर
6-रमन रावत-चमोली
7-रेखा पंवार- चमोली
8-गीता बगासी – चमोली
9-गुरदीप सिंह – उधमसिंहनगर
10-प्रदीप महरा – पिथौरागढ़

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts