“बलात्कार से बचने को” बेटी ने बाप को मार डाला

नीरज उत्तराखंडी, पुरोला पुरोला उत्तरकाशी के तहसील बडकोट के धारी-कफनौल क्षेत्र के तियां गांव में एक बेटी ने अपने पिता पर धार-दार कुदाल से प्रहार कर मौत के घाट उतारा है। बेटी का आरोप  कि उसका पिता शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास रहा था। इ‌सलिए उसने आत्मरक्षा में ‌अपने पिता […]

नीरज उत्तराखंडी, पुरोला

पुरोला उत्तरकाशी के तहसील बडकोट के धारी-कफनौल क्षेत्र के तियां गांव में एक बेटी ने अपने पिता पर धार-दार कुदाल से प्रहार कर मौत के घाट उतारा है। बेटी का आरोप  कि उसका पिता शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास रहा था। इ‌सलिए उसने आत्मरक्षा में ‌अपने पिता पर धार-दार हथियार से प्रहार किया। राजस्व पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल को बरामद कर हत्यारोपी बेटी को गिरफ्तार किया है।

राजस्व गाँव तियां में सोमवार देर सांय को सगी बेटी ने अपने बाप की गर्दन पर कुदाल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। ग्राम प्रहरी की सूचना पर गाँव पहुंची राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी महिला के खिलाफ राजस्व चौकी तियां में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी बेटी ने अपना जुर्म को स्वीकार ‌कर लिया है। महिला ने राजस्व पुलिस को बताया कि वह देवराना मेले के लिए मायके आई हुई थी। कल शाम को उसके बाप ने शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। अपने बचाव में उसे उसकी गर्दन पर कुदाल से वार करना पड़ा। तियां गाँव के त्रेपन लाल पुत्र बिल्लु उम्र 52 की दो शादियां है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ रखा है। हत्यारोपी कविता पत्नी सुनील कसलाना गाँव में शादी हुई है। जो पहली पत्नी की बेटी है त्रेपन लाल वर्तमान में दूसरी पत्नी के साथ तियां गाँव में ही रहता है। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी कविता के खिलाफ आईपीसी के धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts