बालाजी फिल्म्स के वेबसीरीज “अपहरण” का उत्तराखंड में प्रोमोशन

आज बालाजी फिल्मस की निर्दशक एकता कपूर व मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल अपने आनेवाले वेबसीरीज “अपहरण” के प्रोमोशन के लिये देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में होंगें। अपहरण- 1970 की बॉलीवुड थीम पर बनी एक शानदार थ्रिलर है जिसके ट्रेलर ने बहुत कम समय मे ही सोशल मीडिया और वेबपोर्टल पर धूम मचा रखी है। […]

आज बालाजी फिल्मस की निर्दशक एकता कपूर व मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल अपने आनेवाले वेबसीरीज “अपहरण” के प्रोमोशन के लिये देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में होंगें। अपहरण- 1970 की बॉलीवुड थीम पर बनी एक शानदार थ्रिलर है जिसके ट्रेलर ने बहुत कम समय मे ही सोशल मीडिया और वेबपोर्टल पर धूम मचा रखी है।

उत्तराखंड में बॉलीवुड की फ़िल्मों  प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर ने बताया कि “अपहरण” का काफी हिस्सा गंगा किनारे और उत्तराखंड में शूट हुआ है और इससे उत्तराखंड के पर्यटन व गंगा आरती होने की वजह से तीर्थाटन में काफी बढ़ावा मिलेगा।  थापर से मिलकर माही गिल ने उत्तराखंड की खूबसूरती को देखते हुए पुनः उत्तराखंड आने की इच्छा प्रकट की है और बताया कि उत्तराखंड से उनका काफी पुराना और गहरा लगाव है।

इस फ़िल्म में प्रोमोशन हेतु आनेवाले दिनों में मशहूर सिनेस्टार जितेंद्र के भी आने की भी संभावना है।

Also Read This

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

क्राइम: देहरादून में जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, शराब के नशे में युवक की चाकू मारकर हत्या

Dehradun News: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। शराब पीने...

Related Posts