बिग ब्रेकिंग : “गामा पहलवान” ने बनाया जीत का रिकॉर्ड। मेयर की 5 सीटें जीती भाजपा, दो पर कांग्रेस का कब्जा 

कल शाम से लगातार आगे चल रहे सुनील उनियाल गामा ने 35632 वोट से जीत दर्ज कर ली है। सुनील उनियाल गामा को 162516 वोट मिले दूसरे स्थान पर रहे दिनेश अग्रवाल को 126884 मत हासिल किए, जबकि तीसरे नंबर पर रही रजनी रावत को मात्र 28978 वोट हासिल हुए। देहरादून की मेयर सीट पर 2359 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
 भाजपा के लिए यह संतोष की बात है कि भाजपा के पास कांग्रेस से ज्यादा पार्षद हैं। 100 वार्ड में से भाजपा ने 59 वार्ड पर विजय प्राप्त की। कांग्रेस के पार्षद लगभग आधे 34 वार्ड पर ही जीत हासिल करने में सफल रहे, जबकि 6 सीटों पर निर्दलीय पार्षद जीते।
  हरिद्वार में कल शाम से ही आगे चल रही कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता शर्मा 3467 वोटों से मेयर बन गई हैं।
कांग्रेस की विजयी प्रत्याशी अनीता शर्मा को 59672 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रही अनु कक्कड को 56205 वोट मिले।
भाजपा प्रत्याशी की हार से हरिद्वार मे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
की प्रतिष्ठा को भी धक्का लगा है।
हरिद्वार 60 वार्ड में से 33 पर भाजपा का कब्जा रहा है तो 19 पर कांग्रेस काबिज है। 7 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। मात्र 1 सीट बसपा के खाते में आई है।
 इसके अलावा दूसरे नंबर पर सबसे अधिक वोट का अंतर प्राप्त करने वाली भाजपा की मेयर प्रत्याशी अनीता ममगांई ऋषिकेश से 11,164 मतों से जीत गई थी।
 हल्द्वानी के भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला 10854 वोटों से जीत हासिल कर दोबारा हल्द्वानी के मेयर बने हैं।
 काशीपुर में भी 5472 वोटों से भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी ने जीत हासिल की।
 रुद्रपुर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामपाल ने 5134 वोटों से जीत हासिल की।
कोटद्वार से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी तथा कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी 1568 वोटों से जीत हासिल करने में सफल रही।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts