बिग ब्रेकिंग: दायित्वों की घोषणा। जानिए किनको मिला क्या !!

ब्रेकिंग देहरादून मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बांटे दायित्व 14 लोगों को बांटे गए विभागों और आयोगों में दायित्व दायित्वों से ऐसे साधे समीकरण दयित्वों की सूची से डबल इंजन सरकार ने कई समीकरण साधने की कोशिश की। हालांकि त्रिवेंद्र रावत ने सबको अपनी पसंद का बनवाया तो भी पहली सूचि अपने साथ कुछ नये […]

ब्रेकिंग देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बांटे दायित्व

14 लोगों को बांटे गए विभागों और आयोगों में दायित्व

दायित्वों से ऐसे साधे समीकरण

दयित्वों की सूची से डबल इंजन सरकार ने कई समीकरण साधने की कोशिश की। हालांकि त्रिवेंद्र रावत ने सबको अपनी पसंद का बनवाया तो भी पहली सूचि अपने साथ कुछ नये विवाद भी ले आयी। पौडी लोक सभा से सर्वाधिक लोगों को दायित्व दिये गये जँहा से पहले ही चार कैबिनेट मन्त्री हरक सिंह, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और धन सिंह रावत राज्य मन्त्री हैं।

पिछ्ले चुनाव मे टिकट से बाहर किये गये महावीर रांगड़ , घनानंद, दीप्ति रावत, विजया बर्थ्वाल को दायित्व से नवाजा गया है।

भाजपा के दो महामंत्री गजराज बिष्ट और नरेश बंसल के दायित्वधारी बनने से अब संगठन मे भी बदलाव के आसार हैं। ज्ञान सिंह नेगी, आर के जैन, शमीम आलम और नरेश बंसल भाजपा की पिछ्ली सरकार मे भी दायित्व धारी रह चुके हैं।
किसी भी विधायक को कोई दायित्व नही दिया गया है।

यह रही दायित्व धारियों की सूची

मोहन प्रसाद थपलियाल – बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष

केदार जोशी – अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम

नरेश बंसल – उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति

गजराज बिष्ट उपाध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड

ज्ञान सिंह नेगी उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद

शमशेर सिंह सत्याल अध्यक्ष श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड

डॉक्टर विनोद आर्या उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड

श्रीमती विजय बड़थ्वाल अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

महावीर सिंह रांगड़ अध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम

डॉ आर के जैन अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग

शमीम आलम अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य हज समिति

दीप्ति रावत उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

घनानंद उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद

राजेश कुमार अध्यक्ष समाज कल्याण अनुश्रवण समिति

Also Read This

Bank Strike 2026: पाँच दिन तक बंद रहेंगे बैंक! अभी निपटा लीजिए जरूरी काम

Bank Strike September 2026: देशभर के बैंक कर्मचारियों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर...

Gold-Silver Price Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी; जानिए MCX का ताजा भाव

MCX Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के वायदा भाव में हलचल देखने को मिली।...

Related Posts