बिग ब्रेकिंग: सरकार को झटका : समाचार प्लस के मुखिया उमेश कुमार को मिली जमानत

 समाचार प्लस के मुखिया उमेश कुमार को देहरादून के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से जमानत मिल गई है। उमेश कुमार 28 अक्टूबर की रात स्टिंग प्रकरण में गिरफ्तार किए गए थे। इससे पहले उमेश के तीन सहयोगियों तथा मृत्युंजय मिश्रा को हाई कोर्ट से अरेस्टिंग स्टे मिल चुका है। उमेश को मिली जमानत सरकार के लिए बड़ा […]

 समाचार प्लस के मुखिया उमेश कुमार को देहरादून के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से जमानत मिल गई है। उमेश कुमार 28 अक्टूबर की रात स्टिंग प्रकरण में गिरफ्तार किए गए थे। इससे पहले उमेश के तीन सहयोगियों तथा मृत्युंजय मिश्रा को हाई कोर्ट से अरेस्टिंग स्टे मिल चुका है। उमेश को मिली जमानत सरकार के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
 हालांकि उमेश कुमार की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई। सरकार की कोशिश रहेगी कि झारखंड में उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज एक और मुकदमे में उमेश कुमार को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया जाए।
 संभवत झारखंड पुलिस उमेश को जमानत मिलते ही फिर से गिरफ्तार करके रांची ले जा सकती है, जहां उनके खिलाफ एक और मुकदमा इसी बीच दर्ज किया गया है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts