ब्रेकिंगः मुंबई के छात्र की नैनीताल की झील मे डूबने से मौत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित खुर्पाताल झील में मुम्बई के 21 वर्षीय छात्र ईश्वर सिंह गहलोत की तैरने के दौरान डूबकर मौत। कुल 115 सदस्यीय दल शनिवार को यहां पहुंचा था और आज सवेरे 7:15 पर ठण्डी झील में तैरने के लिए ईश्वर उतर गए। ईश्वर को डूबता देख साथी डर गए और […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित खुर्पाताल झील में मुम्बई के 21 वर्षीय छात्र ईश्वर सिंह गहलोत की तैरने के दौरान डूबकर मौत। कुल 115 सदस्यीय दल शनिवार को यहां पहुंचा था और आज सवेरे 7:15 पर ठण्डी झील में तैरने के लिए ईश्वर उतर गए। ईश्वर को डूबता देख साथी डर गए और उन्होंने दौड़कर रिसोर्ट प्रबंधन को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एस.डी.आर.एफ.की टीम ने पहुंचकर ईश्वर के शव को झील से बाहर निकाला और पंचनामा भरा। ईश्वर मुम्बई विश्वविद्यालय में बी काॅम का छात्र है।

सवेरे लगभग 7:30 बजे, नहाने के लिए खुर्पाताल झील में उतरा था और एकाएक डूब गया। सवेरे 6:30बजे चाय पीने बाहर आए थे सात दोस्त। एक साथी ने बताया कि सन राइज देखने आए थे, इस बीच ईश्वर गायब हो गया जिसे झील की तरफ जाते हुए देखा।

बताया गया कि ईश्वर को झील में गिरता देखकर रस्सी का इंतजाम किया गया और फिर एक लड़की को रस्सी बांधकर झील में उतारा गया। ईश्वर को तैरना नहीं आता था।

 

आज ग्रुप को 9 बजे चैक आउट करना था। न्यू ईयर मनाने पाहुँचे सभी छात्र छात्राएं मुम्बई के के.यू.श्रॉफ कॉलेज के हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: विधायक तिलक राज बेहड़ को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर/किच्छा। नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां की मतगणना के दौरान बुधवार को मतगणना स्थल पर उस समय हंगामा हो...

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड...

Related Posts