ब्रेकिंग : एक दर्जन अफसरों के तबादले

उत्तराखंड शासन में आज एक आईएएस सहित एक दर्जन पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गये। इनमें से 10 पीसीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिनका कुछ दिन पहले ही स्थानांतरण किया गया था लेकिन अब शासन ने उनके पुराने स्थानांतरण को रद्द करते हुए उनका ट्रांसफर दूसरे जिलों में कर दिया है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी […]

उत्तराखंड शासन में आज एक आईएएस सहित एक दर्जन पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गये। इनमें से 10 पीसीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिनका कुछ दिन पहले ही स्थानांतरण किया गया था लेकिन अब शासन ने उनके पुराने स्थानांतरण को रद्द करते हुए उनका ट्रांसफर दूसरे जिलों में कर दिया है।

आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर के पद से स्थानांतरित कर के रानीखेत का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

वहीं पीसीएस अधिकारी उत्तम सिंह चौहान का ट्रांसफर रद्द करके उन्हें उधम सिंह नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

नरेश चंद्र दुर्गापाल को उधम सिंह नगर का विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बनाया गया है।

किशन सिंह नेगी को पौड़ी से चमोली का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया तो योगेंद्र सिंह को चमोली से बदलकर बागेश्वर भेजा गया है।

सुश्री सीमा विश्वकर्मा को चंपावत से अल्मोड़ा लाया गया है। सौरभ असवाल को उत्तरकाशी से देहरादून भेजा गया तो अनिल चन्याल को  पौडी से चंपावत ट्रांसफर किया गया है।

पूरन सिंह राणा को उत्तरकाशी से हरिद्वार का डिप्टी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। रेखा कोहली को नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर पद से हटाकर उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी का उप निदेशक बनाया गया है। संतोष पांडे को पिथौरागढ़ से हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाकर लाया गया है तथा अवधेश कुमार का ट्रांसफर अल्मोड़ा से देहरादून कर दिया गया है।

एक आईएएस अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के अलावा शेष सभी पीसीएस अधिकारी हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इन अधिकारियों के ट्रांसफर आगामी लोकसभा चुनाव के नजरिए से किया गया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts