ब्रेकिंग : चमोली मे दो जगह सड़क दुर्घटनाएं।तीन की मौत ,छह घायल

धनंजय ढौंडियाल  ब्रेकिंग : मैक्स खाई में गिरी एक की मौत 3 घायल चमोली के देवाल ब्लॉक के वाण गांव में कल से हो रही भारी बर्फबारी के कारण आज एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिस में कुल 4 लोग सवार थे।सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। देखिए वीडियो   https://youtu.be/NsgqbOXiyPY ग्राम प्रधान […]

धनंजय ढौंडियाल 

ब्रेकिंग : मैक्स खाई में गिरी एक की मौत 3 घायल

चमोली के देवाल ब्लॉक के वाण गांव में कल से हो रही भारी बर्फबारी के कारण आज एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिस में कुल 4 लोग सवार थे।सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

देखिए वीडियो  

https://youtu.be/NsgqbOXiyPY

ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार चारों वाण गांव से देवाल की ओर आ रहे थे। वाण गांव से 1 किलोमीटर दूर अचानक मैक्स असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में 4 लोग सवार थे। पुष्कर राम उम्र 32 साल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में दम तोड़ दिया। जबकि तीन आंशिक रूप से घायल है। धनीराम उम्र 37 साल, प्रेम राम उम्र 35 साल, बख्तावर उम्र 34 साल घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कल देर रात से वाण गांव में हो रही भारी बर्फबारी के कारण आवाजाही बंद है।
वहीँ एक दुुुुर्घटना मे घाट- रामनी मोटर मार्ग पर चरबग के पास एक बुलेरेा के ख़ाई मे गिरने से 2 लोगों की मौत तथा 1 घायल हो गया है।
मृतको मे लक्ष्मी देवी 42 निवासी बांगाली गांव विकासखंड घाट,राजेन्द्र सिंह(चालक)45 वर्ष निवासी घाट बांगाली,
घायल—हरपाल सिंह उम्र 24 घायल,निवासी घाट बंगाली गांव।
चरबंग गांव में रिस्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे तीनो।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts