ब्रेकिंग न्यूज: आरटीआई एक्टिविस्ट तथा समाजसेवी हेमंत गोनिया से पूर्व पालिका अध्यक्ष के भाई ने की मारपीट 

हल्द्वानी के आरटीआई एक्टिविस्ट तथा समाजसेवी हेमंत गोनिया के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी के भाई संजय बिष्ट ने आज शाम (27 अक्टूबर) उस समय मारपीट कर दी जब वह ‘सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय’ में गरीब मरीजों की मदद करने के लिए वहां गए थे। बाहर आने पर संजय बिष्ट ने उनके साथ […]

हल्द्वानी के आरटीआई एक्टिविस्ट तथा समाजसेवी हेमंत गोनिया के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी के भाई संजय बिष्ट ने आज शाम (27 अक्टूबर) उस समय मारपीट कर दी जब वह ‘सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय’ में गरीब मरीजों की मदद करने के लिए वहां गए थे।

बाहर आने पर संजय बिष्ट ने उनके साथ बिना किसी कारण के मारपीट कर दी और जान से मारने की भी धमकी दे डाली।

हेमंत गोनिया ने इस आशय की तहरीर हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक को दी है और संजय बिष्ट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

हेमंत गोनिया ने पर्वतजन से बातचीत में कहा कि शहर के कुछ लोग उनकी समाज सेवा और सूचना के अधिकार कार्यकर्ता होने के कारण उनसे द्वेष भावना रखते हैं।

Also Read This

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

Related Posts