ब्रेकिंग : यौन उत्पीड़न में पूर्व संगठन मंत्री संजय को हाई कोर्ट से राहत

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यरत एक युवती द्वारा पुलिस में दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मुकदमे में आज भाजपा के संगठन मंत्री रहे संजय कुमार को हाई कोर्ट ने फिलहाल राहत दे दी है। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। युवती के बयानों के बाद संजय कुमार की गिरफ्तारी […]

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यरत एक युवती द्वारा पुलिस में दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मुकदमे में आज भाजपा के संगठन मंत्री रहे संजय कुमार को हाई कोर्ट ने फिलहाल राहत दे दी है।

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। युवती के बयानों के बाद संजय कुमार की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी और इस बात की प्रबल संभावना थी कि जैसे ही संजय कुमार पुलिस में बयान दर्ज कराने पहुंचेंगे पुलिस बलात्कार की धाराएं बढ़ाकर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लेगी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए संजय कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट में शीतकालीन विशेष कोर्ट के जस्टिस एनएस धनिक ने संजय कुमार की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सरकार से 4 सप्ताह में इस मामले में जवाब मांगा है।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद संजय कुमार को तो राहत मिली ही है, भाजपा प्रदेश संगठन भी राहत महसूस कर रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts