ब्रेकिंग : 10 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 4:15 पर खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर आज राज दरबार नरेंद्र नगर में कुल पुरोहित ने पंचांग देख कर यह तिथि निकाली। गाड़ू घड़ा कलश यात्रा 24 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस दिन राज दरबार में महारानी राज्य लक्ष्मी शाह सहित अन्य सुहागिन महिलाएं […]

बद्रीनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 4:15 पर खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर आज राज दरबार नरेंद्र नगर में कुल पुरोहित ने पंचांग देख कर यह तिथि निकाली। गाड़ू घड़ा कलश यात्रा 24 अप्रैल को निकाली जाएगी।

इस दिन राज दरबार में महारानी राज्य लक्ष्मी शाह सहित अन्य सुहागिन महिलाएं तिल का तेल निकाल कर भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक करेंगी।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के विशेष कार्य अधिकारी बीडी सिंह ने उम्मीद जताई है कि इस बार बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु शामिल होंगे।

समिति के सीईओ बीडी सिंह ने कहा कि समिति लगातार देशभर में थाम के धार्मिक महत्व को लेकर प्रचार-प्रसार करती रही है।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रृजा, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्यकार्यकारी बी.डी सिंह, पंचायत अध्यक्ष राकेश डिमरी आदि मौजूद रहे।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts