भाजपा नेता पर दुराचार का मुकदमा। 

देहरादून के विकासनगर में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान ने अपने एक और साथी शाहरुख के साथ ढकरानी की एक महिला के घर में घुस कर चाकू की नोक पर दुराचार किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। […]

देहरादून के विकासनगर में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान ने अपने एक और साथी शाहरुख के साथ ढकरानी की एक महिला के घर में घुस कर चाकू की नोक पर दुराचार किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
 जब महिला डर के मारे चुप रह गई तो फिर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक बार फिर से भाजपा महासचिव  जैसे ही अपने दो और साथियों के साथ घर के अंदर घुस कर दोबारा से दुराचार करने का प्रयास करने लगे तो पत्नी ने शोर मचा दिया।
 पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति भी दौड़ते हुए घर पहुंचा और विरोध किया।इस पर भाजपा नेता ने उन पर चाकू से वार कर दिया जो उसकी नाक पर लगा।
 शोर सुनकर बगल में रहने वाले उसकी बेटी दामाद भी घर पहुंच गए और भाजपा नेता का विरोध करने लगे।  इस दौरान भाजपा नेता का भाई जुल्फिकार और पिता जमील भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने भी महिला तथा महिला के पति के साथ ही उनकी बेटी दामाद से भी जमकर मारपीट की।
 महिला के पति ने इस आशय की एक तहरीर थाने में दी तो पुलिस ने भाजपा के जिला महासचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार और मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
 थानेदार शिशुपाल नेगी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। इधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मंसूर खान को महासचिव पद से हटा दिया गया है। जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने बताया कि यदि मामला सही पाया गया तो मंसूर खान को पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
(नोटः रिपोर्ट में समान नाम होने से तकनीकी दिक्कत के कारण सिस्टम ने दूसरे व्यक्ति की फोटो पिक कर ली थी, जिसे तत्काल हटा दिया गया था। असुविधा के लिए खेद है:ले आउट डिजाइनर)

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts