वायरल वीडियो: जंगलों में कूड़ा फेंक रही रोडवेज की बस

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल में रामगढ़ के जंगलों में भवाली परिवहन विभाग के वाहन से नियमों और उच्च न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर कूड़ा फैंका जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वनों में कूड़ा फेंकने के जुर्म में डी.एफ.ओ. टी.आर. बीजू लाल ने क्षेत्र के रेंजर को वीडियो भेज नोटिस और चालान […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल में रामगढ़ के जंगलों में भवाली परिवहन विभाग के वाहन से नियमों और उच्च न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर कूड़ा फैंका जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वनों में कूड़ा फेंकने के जुर्म में डी.एफ.ओ. टी.आर. बीजू लाल ने क्षेत्र के रेंजर को वीडियो भेज नोटिस और चालान की कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/P2ZpkOx6c5Q

मंगलवार को रामगढ़ के गागर मंदिर के समीप एक वाहन से कूड़ा फेंकते हुए वीडियो बनाया गया है जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/yepnxEPpHhk

दावा किया जा रहा है कि वीडियो मेहरा गांव नीवासी प्रगति जैन ने बनाया है । प्रगति ने हमें बताया कि उन्होंने पहले भी इसी तरह वाहन को कूड़ा फेंकते देखा है । वाहन से होटलों का कूड़ा जैसे शराब, पानी की बोतल और चिप्स आदि के पैकेट फैंके जा रहे हैं । वाइरल वीडियो के साथ एक मैसेज भी लिखा गया है :- “उत्तराखण्ड परिवहन की भवाली डिप्पो की गाड़ी द्वारा रामगढ़ के जंगलो में ऐसे कूड़ा फेका जा रहा है,,,और हम यहाँ जंगलो को साफ़ करने में लगे हुवे है,,,,,आप सभी से निवेदन इस पोस्ट को सभी ग्रुपो में शेयर करे,,,ताकि हम कम से कम अपने जंगलो को तो बचा सके,,,”
वीडियो को देखकर ये जानकारी मिलती है कि उत्तराखंड परिवहन विभाग के बस/ट्रक वाहन संख्या यू.ए.07जे 9264 से व्यावसायिक/घरेलू कूड़ा रामगढ़ के जंगलों में फेंका जा रहा है। वाहन का ऑपरेटर, वीडियो बना रही महिला के पूछने पर दबंगई से वाहन परिवहन विभाग का बता रहा है।
डी.एफ.ओ.टी.आर. बीजू लाल ने मामले में जांच करने के बाद आरोपी गाड़ी व प्रबंधक को नोटिस जारी कर चालान करने के आदेश दे दिए हैं। रामगढ़ क्षेत्र के रेंजर को वीडियो भी मुहय्या करा दिया गया है। इससे पहले भी नैनीताल के पुराने कूड़ा खड्ड में कूड़ा फैंके जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद समस्त कूड़ा हल्द्वानी के गौलापार डंपिंग यार्ड में फेंका जाने लगा है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts