वायरल वीडियो : झूठी एफआइआर की खुली पोल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में किच्छा के एक वायरल वीडियो ने खोली झूठी एफ.आई.आर.की पोल। जानलेवा गोलीबारी के आरोप में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित शान्तिपुरी गेट न.4 में भूमि विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई फायरिंग में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में किच्छा के एक वायरल वीडियो ने खोली झूठी एफ.आई.आर.की पोल।

जानलेवा गोलीबारी के आरोप में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित शान्तिपुरी गेट न.4 में भूमि विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई फायरिंग में एक पक्ष के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज करा दी गई थी । आज घटना की सत्यता को दिखाता एक वीडियो सामने आने के बाद केस में कुछ दूसरा ही नजारा देखने में आ रहा है ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/mAynrZr8C8g

यहां दूसरे पक्ष ने खुद वीडियो बनाते हुए पहले पक्ष की चार नई काली स्कोर्पियो गाड़ियों, एक थार और एक ट्रैक्टर को भारी नुकसान पहुंचाया है। दूसरा पक्ष बंदूकें, कृपाण, लाठी डण्डे आदि लहराता हुआ खेत में कब्जा करता नजर आ रहा है। नदी के किनारे की ये भूमि खेती के लिए बहुत उपजाऊ है । जबकि यही भूमि खनन माफियाओं के लिए भी एक मुफीद रास्ते का काम करती है । यह भूमि पिछले बीस से तीस वर्षों से खाली पड़ी थी । विवाद भूमि जोतने को लेकर हो गया था और इसके चलते कई राउंड हवाई फायरिंग हुई थी।
वायरल हुए विडियो मे साफ साफ दिख रहा है कि फायरिग कौन कर रहा है । इस वीडियो के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि जिस पहले पक्ष पर गोली चलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है, वह तो शांत खड़ा है जबकि वीडियो बनाने वाला दूसरा पक्ष ही फायरिंग और जमकर उपद्रव कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस भी पहले पक्ष के ऊपर दर्ज किया है जिसमे तारी टाकुली, अशोक टाकुली, गुडडू टाकुली व अन्य लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में मौजूद एक पक्ष बीते वर्षों, रोहित तिवारी हत्याकांड से भी जुड़ा रह चुका है।
एस.एस.पी.उधम सिंह नगर, बलजिंदर सिंह, से जब इस वाइरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सी.ओ.स्तर के अधिकारी को इसकी जांच दे दी गई है। उन्होंने कहा कि भूमि को लेकर ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए किसी अनहोनी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री। इन्हें मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह पद अजय...

Related Posts