वीडियो: मंत्री जी फाइव स्टार मे खा आए। अन्नदाता भूखे इंतजार मे। टूटा सब्र।

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिये आयोजित कार्यक्रम में अन्न दाता ही भूख से परेशान रहा। मंत्री फाइव स्टार होटल में खाना खाते रहे और किसान था कि अपने को छला सा महसूस करता रहा।  पूरे भारत मे केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो मई को किसान दिवस […]

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिये आयोजित कार्यक्रम में अन्न दाता ही भूख से परेशान रहा। मंत्री फाइव स्टार होटल में खाना खाते रहे और किसान था कि अपने को छला सा महसूस करता रहा।
 पूरे भारत मे केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो मई को किसान दिवस मनाया गया।

इसी क्रम में हरिद्वार में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई अन्य राज्य सरकार के मंत्रियों सहित हरिद्वार सांसद को भी मुख्य अतिथि के तौर पर आना था। जिसे लेकर जिले के कृषि विभाग ने जिले भर से किसानों को बुलाया था। सुबह 9 बजे से अतिथियों के इंतज़ार में बैठे किसानों का सब्र का बांध उस समय टूट गया जब एक बजे का समय दे कर भी अतिथि 3 बजे तक नही आये। और विभाग के कर्मचारियों ने किसानों के लिए बनाए गए भोजन को भी शुरू नही होने दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री खूद तो फाइव स्टार होटल में भोजन करते रहे ,वही देश का अन्न दाता भूखा मंत्रियों का इंतज़ार करता रहा।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts