सतपुली में दूसरे दिन भी पलटी बस, सहमे लोग

लगता है सतपुली पर किसी की नजर लग गई है। आज एक बार फिर इसी इलाके में बस पलटने से क्षेत्र में अपनों की सुध लेने को लेकर अफरा-तफरी मच गई है। इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौत की खबर है, जबकि करीब 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार […]

लगता है सतपुली पर किसी की नजर लग गई है। आज एक बार फिर इसी इलाके में बस पलटने से क्षेत्र में अपनों की सुध लेने को लेकर अफरा-तफरी मच गई है। इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौत की खबर है, जबकि करीब 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर लगभग 12.45 बजे की है। बस संख्या यूके 12/7224 पौड़ी से कोटद्वार जा रही थी। जब यह बस सतपुली मल्ली के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक इनोवा कार को चालक ने साइड देने का प्रयास किया। इस दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वह करीब 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। बताया गया कि बस को स्वयं उसका मालिक ही चला रहा था।
इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। साथ ही स्थानीय ग्रमीण भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था और अभी मृतकों और घायलों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। जिसमे घायलों को आपातकालीन सेवा 108 और निजी वाहनों से सतपुली अस्पताल में भेजा गया।चार गंभीर घायलों को बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया गया है।

 

Also Read This

पिथौरागढ़ में मिली प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज, मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़े मिले संकेत

रिपोर्ट - सुशील खत्रीपर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।मनीष कसनियाल द्वारा यह...

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

Related Posts