पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सात साल से कम उम्र के बच्चों ने की 12500 फ़ीट की चोटी फतह

April 16, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला। कहते है जज़्बा और हौसला  उम्र का  मोहताज़ नहीं होता। और कुछ ऐसा ही जज़्बा तब  देखने को मिला जब 5-7  साल की उम्र के 13 बच्चों ने  12500 फ़ीट की चोटी फतह की। जहाँ एक ओर थी रूह को कंपाने वाली ठण्ड और विषम परिस्थितियाँ, वहीं दूसरी ओर था इन नन्हें बच्चों के मन में चोटी फतह करने का  बुलंद हौसला।
उत्तराकाशी ज़िले के मोरी ब्लाक में सांकरी  स्थित विश्व प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्थल केदारकांठा में हाल ही एक कीर्तिमान  स्थापित हुआ है। बैंगलोर के 26 सदस्य दल, जिसमें 13 व्यस्क और 13 बच्चों ने इस ट्रेक को पूरा किया। कुछ  अलग ये था की इन सभी 13 बच्चों की उम्र 5-7 साल है और इतनी कम उम्र में  केदारकांठा चोंटी को फतह करने वाले ये पहले नौनिहाल  हैं।


लोकल ट्रैकिंग कंपनी हिमालयन हायिकर्स के प्रबन्धक चैन सिंह रावत के  नेतृत्व में  इन बच्चों ने 5-7 फ़ीट भारी बर्फ  के वावजूद इस ट्रेक को पूरा किया। इन बच्चों के हौसलो का सभी ने लोहा माना और सौड़ गांव के ग्रामीणों ने होम स्टे में ठहराया, पारंपरिक ढोल-दमाऊ और लोकल व्यंजनों  से साथ इन सभी का स्वागत किया।
पहाड़ो में इस साल हुई बर्फबारी  के चलते अब तक बर्फ जमी है, जिसमे ट्रेक करना बेहद ही मुश्किल है, पर इन 5-7 साल के बच्चों  ने तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए  ये सफलता पाई। इस पूरे ट्रेक में ग्रामीणों ने भी पूरा सहयोग दिया, जिसमे, कमलेश, हरदेव, नरेंद्र, संजू, संतु आदि मौजूद थे ।


Previous Post

सात साल से कम उम्र के बच्चों ने की 12500 फ़ीट की चोटी फतह

Next Post

बड़ी खबर : स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन

Next Post

बड़ी खबर : स्वर्गीय एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!