सीओ सिटी ने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा “कांग्रेस भवन में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।” प्रीतम ने पुलिस महानिदेशक को दी तहरीर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुलिस महानिदेशक के नाम एडीजी ( लाॅ एंड ऑर्डर) को आज एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने सीओ सिटी चंद्रमोहन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। प्रीतम सिंह ने अपनी तहरीर में लिखा है कि आज 19 तारीख को लगभग 1:30 बजे वह […]

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुलिस महानिदेशक के नाम एडीजी ( लाॅ एंड ऑर्डर) को आज एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने सीओ सिटी चंद्रमोहन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है।

प्रीतम सिंह ने अपनी तहरीर में लिखा है कि आज 19 तारीख को लगभग 1:30 बजे वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी शैलजा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ व्यस्त थे कि तभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद चमोली और महानगर अध्यक्ष विनय गोयल लगभग 40-50 भाजपाई कार्यकर्ताओं और असामाजिक तत्वों के साथ लाठी डंडे लेकर कांग्रेस भवन में घुस गए और उनके बैनर आदि फाड़ दिए और कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

प्रीतम सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वहां पर मौजूद सीओ सिटी चंद्रमोहन भी असामाजिक तत्वों का साथ देते रहे और उन्हें उकसाते रहे।

बकौल प्रीतम सिंह जब उन्होंने सीओ सिटी को उक्त घटना को रोकने के लिए कहा तो सीओ सिटी चंद्रमोहन ने उल्टे प्रीतम सिंह को ही देख लेने की धमकी दी और वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को भी धमकाया कि “यदि आज के बाद कांग्रेस भवन में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।”

प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि कुछ मौजूद लोग बचाव ना करते और उन्हें ना बचाते तो उनके साथ वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की जान भी जा सकती थी। प्रीतम सिंह ने पुलिस महानिदेशक से सीओ सिटी चंद्र मोहन सहित अन्य दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की तहरीर दी है।

हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस का कहना है कि सीओ सिटी चंद्र मोहन वहां पर व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे थे और भारी पुलिस बल के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर कांग्रेस भवन के अंदर घुस गए थे, उन्हीं को काबू करने के लिए सीओ सिटी सहित तमाम पुलिस बल मशक्कत कर रहा था।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts